ऑकलैंड / भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया, 6 विकेट से हराया; पहली बार एक मैच में 5 बल्लेबाजों का अर्धशतक

खेल डेस्क. भारत ने पांच टी-20 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बना लिए। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले पिछले साल इसी मैदान पर 159 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 जनवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
 


भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 58 रन बनाए। लोकेश राहुल ने 56 और विराट कोहली ने 45 रन की पारी खेली। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए कॉलिन मुनरो ने 59, रॉस टेलर ने नाबाद 54 और केन विलियम्सन ने 51 रन की पारी खेली। टेलर ने 6 साल बाद टी-20 में अर्धशतक लगाया। उन्होंने पिछला अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2014 में लगाया था। तब 62 रन की पारी खेली।


भारत सबसे ज्यादा 4 बार 200+ रन चेज करने वाला देश


टीम इंडिया ने टी-20 में चौथी बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया। वह सबसे ज्यादा 4 बार ऐसा कर चुका है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दो बार 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश और कतर ने एक-एक बार ऐसा किया।


भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था















































सालकिसके खिलाफजगहलक्ष्य
2019वेस्टइंडीजहैदराबाद208
2009श्रीलंकामोहाली207
2020न्यूजीलैंडऑकलैंड204
2013ऑस्ट्रेलियाराजकोट202
2018इंग्लैंडब्रिस्टल199
2016ऑस्ट्रेलियासिडनी198

राहुल-कोहली ने 99 रन की साझेदारी की


राहुल-कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। अय्यर और मनीष पांडेय ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 62 रन की साझेदारी की। मनीष 14 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले ओपनर रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने 13 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।


विलियम्सन और टेलर के बीच 61 रन की साझेदारी


टेलर ने विलियम्सन के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। विलियम्सन ने 26 गेंद की पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, टेलर ने 27 गेंद की पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट लिया।


मुनरो ने 42 गेंद की पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए


मुनरो ने करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 42 गेंद की पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। शार्दुल की गेंद पर चहल ने मुनरो का कैच लिया। कॉलिन डी ग्रैंडहोम खाता खोले बगैर आउट हुए। जडेजा ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। टिम शिफर्ट (1) को बुमराह ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया।


गुप्टिल और मुनरो ने अर्धशतकीय साझेदारी की


इससे पहले गुप्टिल ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने मुनरो के साथ 7.5 ओवर में 80 रन की साझेदारी की। शिवम दुबे की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया। मुनरो ने चौथे ओवर में शार्दुल ठाकुर की छह गेंदों पर 18 रन बनाए।


पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया


भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में चोटिल हुए थे। उनकी जगह लोकेश राहुल ने विकेटकीपिंग की थी। इस मैच में भी वे ही कीपिंग करेंगे। न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने डेब्यू किया। वे 10 साल पहले करियर का पहला वनडे और टेस्ट खेले थे।


स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड





























































बल्लेबाजरनगेंद4s6s
मार्टिन गुप्टिल कै. रोहित बो. शिवम301941
कॉलिन मुनरो कै. चहल बो. शार्दुल594262
केन विलियम्सन कै. कोहली बो. चहल512644
कॉलिन डी ग्रैंडहोम कै. शिवम बो. जडेजा0200
रॉस टेलर नाबाद542733
टिम शिफर्ट कै. अय्यर बो. बुमराह1200
मिशेल सेंटनर नाबाद2200

रन: 203/5, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 6.


विकेट पतन: 80/1, 116/2, 117/3., 178/4, 181/5.


गेंदबाजी: जसप्रीत बुमराह: 4-0-31-1, शार्दुल ठाकुर: 3-0-44-1, मोहम्मद शमी: 4-0-53-0, युजवेंद्र चहल: 4-0-32-1, शिवम दुबे: 3-0-24-1, रविंद्र जडेजा: 2-0-18-1.






















































बल्लेबाजरनगेंद4s6s
रोहित शर्मा कै. रोहित बो. सेंटनर7601
लोकेश राहुल कै. साउदी बो. सोढ़ी562743
विराट कोहली कै. गुप्टिल बो. टिकनेर453231
श्रेयस अय्यर नाबाद582953
शिवम दुबे कै. साउदी बो. सोढ़ी13911
मनीष पांडेय नाबाद141201

रन: 204/4, ओवर: 19, एक्स्ट्रा: 11.


विकेट पतन: 16/1, 115/2, 121/3, 142/4.


गेंदबाजी: टिम साउदी: 4-0-48-0, मिशेल सेंटनर: 4-0-50-1, हामिश बेनेट: 4-0-50-1, ब्लेयर टिकनेर: 3-0-34-1, ईश सोढ़ी: 4-0-36-2.


Popular posts
लग्जरी कारों के सामने मॉडलिंग करने वालीं सीए और इंजीनियरिंग की छात्राएं, 11 घंटे खड़े रहने के सिर्फ 3 हजार पाती हैं
Image
शुभारंभ करने पहुंचे नितिन गडकरी ने कहा - भारत इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाला सबसे बड़ा देश बनेगा
Image
कपिल देव बोले- प्लेयर अगर थकान महसूस करते हैं तो आईपीएल से हट जाएं, देश के लिए खेलना ज्यादा जरूरी
टीम इंडिया के 5 विकेट झटकने वाले जैमिसन बोले- शॉर्ट बॉल के खिलाफ फैसला नहीं कर पाए भारतीय बल्लेबाज